मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत 14 अगस्त को देवरा में आयोजित होगा शिविर
हर शुक्रवार मैदानी भ्रमण कर रहे अधिकारी, जनसंवाद के माध्यम से हो रहा समस्याओं का निराकरण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज : आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले में 7 अगस्त से प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देशन में आयोजित शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा शिकायतों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिये अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को मैदानी भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं।
14 अगस्त को देवरा में आयोजित होगा शिविर – इसी क्रम में अभियान के तहत दूसरा कार्यक्रम शुक्रवार 14 अगस्त को जनपद पंचायत हनुमना के सीएफटी भवन देवरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बहुती, बेलहा, चंदेह, चौहना नं. 1, दामोदर गढ़, देवरा, धरमपुरा, हर्दिहाई, खैरा नं. 3, खजुरहन, पटेहरा एवं रमकुड़वा सहित कुल 12 पंचायतों के नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। अभियान का उद्देश्य की निगरानी तथा लोक सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों का सतत भ्रमण कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अधिकतम मामलों का निराकरण पूर्व में ही सुनिश्चित किया जाए तथा शेष प्रकरणों का समाधान शिविर स्थल पर किया जाए। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं होगा, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर आवेदकों को अवगत कराया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
