उप मुख्यमंत्री शासकीय विद्यालय सिलपरा में बच्चों के साथ करेंगे विशेष मध्यान्ह भोज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा जिले में स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शासकीय स्कूल सिलपरा के विद्यार्थियों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे।



