
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
मऊगंज .मऊगंज जिला मुख्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित संगोष्ठी मे संसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि यह दिवस उन लाखों परिवारों के बिछुड़ने की याद ताजा करता है। हमे इसे स्मृति दिवस तक सीमित न रखकर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय अखण्डता के संकल्प दिवस के तौर पर मनाना चाहिए। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता प्राप्ति के समय विभाजन में लोगों के बलिदान को याद करना है ताकि आने वाली पीढ़ी इससे सबक ले सके।
कार्यक्रम में विधायक देवतालाब गिरीश गौतम ने कहा कि हमें आजादी के संघर्ष और विभाजन के इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा और सौहार्द्र बनाए रखना चाहिए। उन्होंने विभाजन के समय शहीदों और बेघर हुए लोगों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने कहा कि विभाजन के समय जिन लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया उनका दर्द आज भी हमें एकता और सौहार्द्र बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का आह्वान स्वतंत्रता प्राप्ति के समय विभाजन के इतिहास से सबक लेकर एकता और अखण्डता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था। इसी अवसर पर वक्ताओं ने एकता सद्भावना और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्र सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे
।


