
औरैया के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा को प्रशंसा चिह्न गोल्ड, रजनीश वर्मा को रजत पदक
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सेवाभिलेख एवं शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा चिह्न प्रदान किए गए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री आलोक मिश्रा को उनके ऑपरेशनल उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा चिह्न (गोल्ड) से सम्मानित किया गया।
वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) श्री रजनीश कुमार वर्मा को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए रजत पदक प्रदान किया गया।
यह सम्मान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कर्तव्य के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली और सराहनीय सेवाओं को मान्यता प्रदान करता है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।
विशाल समाचार | सच के साथ, बिना राजनीति



