
कमिश्नर ने किया कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संभाग के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वीरों के बलिदान और त्याग से हमें आजादी मिली है। हर व्यक्ति को इसका मोल समझना चाहिए। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त वीरेन्द्र पटेल, उपायुक्त एलएल अहिरवार, उपायुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।



