
सीतामढ़ी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, शीघ्र निष्पादन के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। अंचल निरीक्षक, सदर द्वारा सीतामढ़ी थाना में लंबित कांडों एवं मामलों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने, अनुसंधान में तेजी लाने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


