संत रविदास यात्रा के लिए नोडल अधिकारी तैनात
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिले में 20 अगस्त से 10 सितम्बर तक गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि समरसता यात्रा के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीवा श्रीमती पूनम दुबे, रायपुर कर्चुलियान प्रदीप दुबे, सिरमौर तथा गंगेव श्रीमती प्राची चौबे, जवा सुलभ सिंह पुशाम तथा त्योंथर प्रवीण वंशोर को उनके विकासखण्डों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के लिए संबंधित विकासखण्डों के नोडल अधिकारी आवश्यक प्रबंध करेंगे। आवश्यक व्यवस्थाओं में जनजातीय कार्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग सहयोग करेंगे
।

