इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा न्यायालय परिसर में गिरे पेड़ों और शाखाओं की 24 अगस्त को होगी नीलामी

इटावा न्यायालय परिसर में गिरे पेड़ों और शाखाओं की 24 अगस्त को होगी नीलामी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,: अध्यक्ष नीलामी समिति एवं अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-12, अशोक कुमार दुबे-II ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि न्यायालय परिसर, इटावा एवं कैंप कार्यालय में गिरे हुए पेड़ों तथा पेड़ों की टूटी शाखाओं की नीलामी की जाएगी।

 

जारी सूचना के अनुसार 01 गोल्डमोहर, 01 अरू, 02 पपड़ी के पेड़ तथा नीम के 04 पेड़ों की शाखाएं, आम के पेड़ की एक शाखा, केसिया, कचनार, बेर और शीशम के पेड़ों की शाखाओं की नीलामी 24 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे दस न्यायालय कक्ष भवन के सभागार में आयोजित होगी।

 

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर जिला जज, इटावा द्वारा अनुमोदित शर्तों के अनुसार बोली लगाने के लिए उपस्थित होना होगा। नीलामी में शामिल होने के लिए निर्धारित जमानत राशि बोली शुरू होने से पहले नजारत कार्यालय में जमा करनी होगी। सुरक्षा धनराशि नकद अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा की जा सकेगी।

 

सभी बोलीदाताओं को बोली लगाने से पहले 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक जमानत के रूप में अग्रिम धनराशि जमा करनी अनिवार्य होगी। अधिकतम बोली लगाने वाले बोलीदाता को छोड़कर अन्य बोलीदाताओं की जमा धनराशि नीलामी समाप्त होने के बाद नियमानुसार वापस कर दी जाएगी।

 

नीलामी में अधिकतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को नीलामी समाप्त होने के तुरंत बाद कुल बोली राशि का 50 प्रतिशत जमा करना होगा। शेष राशि नीलामी के तीसरे दिन सामग्री उठाने से पहले अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

 

नीलामी बोली को स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार जिला जज, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा। प्रत्येक बोलीदाता को निर्धारित नीलामी फार्म भरकर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड के साथ नजारत कार्यालय में जमा करना होगा।

 

100 रुपये मूल्य का नीलामी फार्म नजारत कार्यालय से 24 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। नीलामी की स्वीकृत शर्तों और पेड़ों की पूरी सूची की जानकारी केंद्रीय नाजिर, नजारत जजी, इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

 

नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों को निर्धारित समय-सीमा और सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button