उत्तर प्रदेशअपराधऔरैया

बेला थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बेला थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया: पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदित्य पुत्र सहदेव, निवासी ग्राम महू, थाना बेला, जनपद औरैया, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त संबंधित मु0अ0सं0 40/26, धारा 191(2), 191(3), 190, 3(5), 109(1) बीएनएस, थाना बेला, जनपद औरैया में वांछित था।

 

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ब्रजभूषण तिवारी, थाना बेला, जनपद औरैया मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button