
औरैया में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर
औरैया के थाना अजीतमल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमित कुमार, निवासी ग्राम निगड़ा, थाना कोतवाली औरैया को 19 अगस्त 2026 को मुरादगंज ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।
मामले में थाना अजीतमल पर मुकदमा अपराध संख्या 318/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं एवं POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।


