अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, धनुवा रोड, खुशालपुरा और खेड़ा बुजुर्ग के बीच चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अंशुल यादव के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसके साथी सुखवीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी थाना जसवंतनगर के हत्या के मुकदमे में वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और ₹2,120 नकद बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button