उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केंद्र शुरू

औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केंद्र शुरू

पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए मिलेगा संवेदनशील और संवाद आधारित मंच

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। पारिवारिक विवादों के समाधान और परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में औरैया पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। जनपद के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केंद्रों की सुविधा शुरू की गई है।

 

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति तथा पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

 

इसके साथ ही थाना अजीतमल और थाना बिधूना में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्रों का भी वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया।

 

इन केंद्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद, परामर्श और समझौते के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाने के साथ-साथ पति-पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के बीच आपसी विश्वास और समझ को मजबूत करना है।

 

परिवार परामर्श केंद्रों में विवादों के समाधान के दौरान संवाद, संवेदना और समझदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। संबंधित परिवारों को परामर्श देकर उनके बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर करने और रिश्तों को पुनः मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

 

औरैया पुलिस की यह पहल पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ करने, घरेलू विवादों के शांतिपूर्ण समाधान तथा समाज में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button