उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया के तीन थानों में ई-मालखाना व्यवस्था का शुभारंभ

औरैया के तीन थानों में ई-मालखाना व्यवस्था का शुभारंभ

स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बढ़ा कदम, माल मुकदमाती के प्रबंधन में आएगी पारदर्शिता और दक्षता

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। जनपद औरैया में पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जनपद के तीन थानों में ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति तथा पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में कोतवाली औरैया, थाना दिबियापुर एवं थाना कुदरकोट में ई-मालखाना व्यवस्था का शुभारंभ किया।

 

ई-मालखाना व्यवस्था के माध्यम से मुकदमों से संबंधित माल के रख-रखाव, विवरण और प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाया जाएगा। इसके तहत मालखाने से संबंधित अभिलेखों के डिजिटलीकरण और प्रभावी प्रबंधन में सुविधा मिलेगी।

 

पुलिस विभाग के अनुसार, नई व्यवस्था से माल मुकदमाती के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने तथा उसके प्रबंधन में तकनीकी सहायता मिलेगी। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

ई-मालखाना व्यवस्था को स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसके माध्यम से पारंपरिक रिकॉर्ड प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button