इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

संभावित भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की

संभावित भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश 

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद इटावा में 23 अगस्त, 2026 तक गरज-चमक के साथ भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित मौसमीय परिस्थितियों के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां एवं एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपदवासियों से अपील की है कि भारतीय मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी चेतावनियों एवं एडवाइजरी का अनुपालन करें तथा अत्यावश्यक न होने पर घर से बाहर निकलने से बचें। गरज-चमक एवं आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित एवं पक्के भवन में रहें तथा जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों, पुल-पुलियों एवं तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संभावित वर्षा एवं अन्य मौसमी परिस्थितियों से उत्पन्न स्थिति पर संबंधित अधिकारियों द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों से प्रशासन का सहयोग करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

जनसामान्य से विशेष अपील

भारतीय मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी चेतावनियों एवं एडवाइजरी का नियमित रूप से अनुपालन करें।

जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों एवं तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।

आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों, विद्युत खंभों एवं अन्य ऊंची संरचनाओं के नीचे खड़े न हों।

अत्यावश्यक न होने पर यात्रा से बचें तथा यथासंभव सुरक्षित स्थान पर रहें।

विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें तथा आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से विद्युत उपकरणों के संपर्क में आने से बचें।

किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना अथवा वर्षा से संबंधित घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा जिला प्रशासन को दें।

आपातकालीन सहायता हेतु संपर्क करें

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, इटावा

दूरभाष: 05688-250077, 05688-297204

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070 एवं 1077

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button