
इटावा में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की जनसुनवाई, फरियादियों की सुनी समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतों और समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र एसएसपी को सौंपे। एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए फरियादियों को न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।
एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इटावा पुलिस के अनुसार, जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का तत्परता से समाधान करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।


