इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी इटावा ने अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

एसएसपी इटावा ने अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया।

 

अपराध गोष्ठी में जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आईजीआरएस एवं जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

 

बैठक में ई-साक्ष्य ऐप, सीसीटीएनएस, एफआईआर लिंकिंग, आई-रेड, ट्रैफिक प्रबंधन, एन-स्टेप/ई-समन तामिला, ऑपरेशन कन्विक्शन, गैंगस्टर एवं गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई तथा अपराधियों की सतत निगरानी की भी समीक्षा की गई।

 

एसएसपी ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

गोष्ठी से पूर्व सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए पुलिस कर्मियों के कल्याण, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं बेहतर कार्य वातावरण पर भी जोर दिया गया।

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संतोष कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button