उत्तर प्रदेशअपराधऔरैया

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बकरियों की लूट-चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बकरियों की लूट-चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । औरैया पुलिस ने बकरियों की लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कोतवाली औरैया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से तीन बकरियां, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की ऑरा कार बरामद की गई है।

 

पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त को अयाना थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की पुलिया संख्या 239 के पास बकरियां चरा रहे प्रदीप कुमार की छह बकरियां कार सवार अज्ञात लोग लेकर जालौन की ओर फरार हो गए थे। इसके बाद 20 अगस्त को कोतवाली औरैया क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 243 के पास भगीरथ की तीन बकरियां तमंचे के बल पर छीनकर आरोपी फरार हो गए थे।

 

दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। 21 अगस्त की रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान नरोत्तमपुर बाईपास नहर पुलिया के पास पुलिस टीम ने सोनू उर्फ अमन और अमित को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने 19 अगस्त को छह बकरियां चोरी करने तथा 20 अगस्त को तमंचा दिखाकर तीन बकरियां छीनने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई छह बकरियों को उन्होंने इटावा के एक व्यक्ति को बेच दिया था।

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में आरोपी सोनू उर्फ अमन के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. सोनू उर्फ अमन, निवासी अनुरुध्दापुर, थाना कुदरकोट, औरैया, उम्र करीब 25 वर्ष।

2. अमित, निवासी नगला खगी, थाना अछल्दा, औरैया, उम्र करीब 18 वर्ष।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू उर्फ अमन का पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है, जबकि दूसरे आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

बरामदगी– 03 बकरियां,- 01 देशी तमंचा .315 बोर,- 02 जिंदा कारतूस .315 बोर,- 01 देशी तमंचा .12 बोर,- 02 जिंदा कारतूस .12 बोर,- घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की ऑरा कार- 02 मोबाइल फोन।

कार्रवाई में कोतवाली औरैया के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, सर्विलांस/एसओजी प्रभारी समित चौधरी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button