दिल्ली

रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को विदेश मंत्रालय की मंजूरी नहीं, ब्रिटेन यात्रा को मिली क्लीयरेंस

रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को विदेश मंत्रालय की मंजूरी नहीं, ब्रिटेन यात्रा को मिली क्लीयरेंस

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान नई दिल्ली 

नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे को विदेश मंत्रालय की ओर से राजनीतिक मंजूरी नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है।

विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के विदेश दौरों के लिए विदेश मंत्रालय राजनीतिक क्लीयरेंस देता है। इसके लिए प्रस्तावित कार्यक्रम को संबंधित पद और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप होना जरूरी है।

जयसवाल के मुताबिक, अमेरिका दौरे के मामले में प्रस्तावित कार्यक्रम इन मानकों के अनुरूप नहीं था, जिसके चलते राजनीतिक क्लीयरेंस नहीं दी गई।

हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के लिए राजनीतिक क्लीयरेंस दी गई थी।

मामले के सामने आने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के अमेरिका दौरे को मंजूरी नहीं मिलने के कारणों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से बताई गई वजह फिलहाल प्रस्तावित कार्यक्रम और दौरे के उद्देश्य से जुड़ी बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button