अंतरराष्ट्रीयखेल

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में आज त्रिषा जॉली-गायत्री गोपीचंद की चीन की शीर्ष वरीय जोड़ी से भिड़ंत

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में आज त्रिषा जॉली-गायत्री गोपीचंद की चीन की शीर्ष वरीय जोड़ी से भिड़ंत

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान नई दिल्ली, अंतराष्ट्रीय

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय महिला युगल जोड़ी त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद आज सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त लियू शेंग शू और टैन निंग की जोड़ी के सामने होगी। मुकाबला नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।

त्रिषा और गायत्री ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक भी पक्का कर लिया है।

यह महिला युगल में भारत का 15 साल बाद पहला विश्व चैंपियनशिप पदक है। इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने 2011 में लंदन विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

सात्विक-चिराग का सफर समाप्त

वहीं, पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग के हाथों 18-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। �

अब विश्व चैंपियनशिप में भारत की पदक उम्मीदें पूरी तरह त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पर टिकी हैं। सेमीफाइनल में जीत उन्हें पहली बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा देगी। मुकाबला आज दोपहर 2:40 बजे निर्धारित है। �

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button