विदेश मंत्री एस. जयशंकर कल से रूस के दो दिवसीय दौरे पर, लावरोव से करेंगे मुलाकात
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान:नईअंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कल से रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।
यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़ी 27वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
रूस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ आपसी हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।
जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और रूस के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने पर लगातार चर्चा हो रही है। बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने के मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।



