
ओवरलोडेड ट्रक सीज करने के बाद ARTO का पीछा! इटावा में सुरक्षा को लेकर हुमा परवीन ने SSP से लगाई गुहार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में अवैध और ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली ARTO प्रवर्तन हुमा परवीन ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से लिखित शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है।
हुमा परवीन के मुताबिक, 5 अगस्त को एक अवैध और ओवरलोडेड ट्रक को सीज करने के बाद से कुछ लोग लगातार उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार और स्कूटी से उनका पीछा किया जा रहा है और उनकी लोकेशन भी सार्वजनिक की जा रही है।
ARTO ने जारी वीडियो में बताया कि सुनसान स्थान पर उनकी गाड़ी रोककर उन्हें धमकाने का प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि घटना से संबंधित वीडियो उनके पास मौजूद है।
मामले की जानकारी CO City को भी दी गई है। वहीं, हुमा परवीन ने SSP से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। अब मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
अवैध और ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई करने वाली अधिकारी की सुरक्षा का मुद्दा उठना प्रशासन के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।



