रीवाप्रशासनमध्य प्रदेश

जल जीवन मिशन से बदली कुशहा गांव की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत

जल जीवन मिशन से बदली कुशहा गांव की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

    मऊगंज .जिले के विकासखण्ड नईगढ़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशहा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान किया है। पहले ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को मीठे पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। पानी भरने में घंटों समय लगने से मजदूरी और घरेलू कार्य भी प्रभावित होते थे। जल जीवन मिशन के तहत गांव में उच्चस्तरीय जल टंकी का निर्माण कर सभी टोलों तक पाइपलाइन बिछाई गई और घर-घर नल कनेक्शन दिए गए। अब ग्रामीणों को घर पर ही पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे महिलाओं का समय बच रहा है और वे परिवार, बच्चों तथा आजीविका से जुड़े कार्यों पर अधिक समय दे पा रही हैं।

श्रीमती ननकी साकेत के लिए यह बदलाव केवल पानी की सुविधा नहीं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में आई बड़ी राहत है। वे कहती हैं कि अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और घर की टोंटी से मीठा पानी मिल रहा है। जल जीवन मिशन से कुशहा में पानी के साथ महिलाओं को समय, सुविधा और आत्मसम्मान भी मिला

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button