24 अगस्त को विकास भवन ककोर में होगी GeM संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। जनपद में शासकीय खरीद प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 24 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकास भवन सभागार, ककोर (मुख्यालय औरैया) में Government e-Marketplace (GeM) संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र औरैया ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे स्वयं अपने कंप्यूटर ऑपरेटर एवं पटल सहायकों के साथ प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें, ताकि GeM पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं शासकीय खरीद प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त कर सकें।



