
हरिद्वार में संत सम्मेलन: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के समर्थन में शिवराज, धामी और रामदेव ने रखी बात
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान हरिद्वार उत्तराखंड
हरिद्वार, । धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार को ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के मुद्दे पर संत समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ। ज्वालापुर स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न अखाड़ों, मठों और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े संत-महात्माओं ने हिस्सा लिया।
‘एक राष्ट्र-एक चुनाव जनजागरण अभियान समिति, उत्तराखंड’ की ओर से आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु स्वामी रामदेव प्रमुख रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के पक्ष में जनजागरण को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने बार-बार होने वाले चुनावों से प्रशासनिक और विकास कार्यों पर पड़ने वाले प्रभाव का उल्लेख करते हुए चुनाव व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।
स्वामी रामदेव ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के साथ ‘एक राष्ट्र-एक शिक्षा’ की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में समानता और व्यापक सुधार की मांग उठाई।
सम्मेलन में संत समाज ने देश में चुनाव सुधार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे।



