झारखंडराज्य

चीनी की बढ़ती कीमतों पर दीपांकर भट्टाचार्य का केंद्र पर हमला, छात्र आंदोलनों को लेकर दी नसीहत

चीनी की बढ़ती कीमतों पर दीपांकर भट्टाचार्य का केंद्र पर हमला, छात्र आंदोलनों को लेकर दी नसीहत

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पालूंम झारखंड 

पलामू,। भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को पलामू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में चीनी का भाव 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचना चिंता की बात है। उन्होंने चीनी के मुद्दे पर सरकार के रवैये को ‘मजाक वाला’ बताया।

 

दीपांकर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है और आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने इथेनॉल नीति को लेकर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि इसका असर चीनी की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

छात्र आंदोलनों पर भी सरकार को घेरा

 

भाकपा माले महासचिव ने केंद्र और झारखंड सरकार को छात्र आंदोलनों को लेकर भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में गड़बड़ी जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक नारे या पुतला दहन के आधार पर दबाने के बजाय सरकार को छात्रों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी शिकायतों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने पुतला दहन को लोकतांत्रिक विरोध का एक तरीका बताते हुए छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की गारंटी देने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button