उत्तर प्रदेशऔरैयास्वास्थ्य

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट में गोद लिए क्षय रोगी विकास पाल , निवासी पढीन दरवाजा, औरैया को चतुर्थ माह की पोषण किट प्रदान की 

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट में गोद लिए क्षय रोगी विकास पाल , निवासी पढीन दरवाजा, औरैया को चतुर्थ माह की पोषण किट प्रदान की 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में गोद लिए क्षय रोगी विकास पाल पुत्र गंभीर पाल, निवासी पढ़ीन दरवाजा, औरैया को चतुर्थ माह की पोषण किट प्रदान की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी (क्षय रोग) असाध्य बीमारी नहीं है। नियमित रूप से दवा का सेवन करने से इस रोग से शीघ्र मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने रोगी को चिकित्सकों के निर्देशानुसार पूरा उपचार लेने तथा बीच में दवा न छोड़ने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि क्षय रोग से पीड़ित व्यक्ति को पौष्टिक एवं संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में कमजोरी न आए और उपचार का प्रभाव बेहतर हो।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button