
उत्कृष्ट कार्यों के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिक सुरक्षा की नई एवं आधुनिक वॉलंटियर फोर्स की अवधारणा से स्वयंसेवकों को अवगत कराते हुए भविष्य में नागरिक सुरक्षा के महत्व एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान आपदा विशेषज्ञ द्वारा नागरिक सुरक्षा एवं आपदा मित्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति में उनकी भूमिका, दायित्वों तथा प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों में उनकी सहभागिता के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया।



