
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर देवकली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक औरैया ने लिया जायजा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से सुगम एवं सुरक्षित जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने के लिए भी निर्देशित किया गया। साथ ही भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मंदिर में पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।


