उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का जनपद भ्रमण कार्यक्रम।
दिनांक 26 अगस्त को आयोग का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया : उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा जनपद का भ्रमण दिनांक 26 अगस्त 2026 को किया जाएगा। भ्रमण के दौरान आयोग द्वारा स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण से संबंधित विषयों के साथ-साथ जनपद के अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्त राम औतार सिंह तथा माननीय सदस्यगण बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया एवं एस.पी. सिंह उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम दिनांक 26 अगस्त 2026 को आयोग प्रातः 10.30 बजे से जिलाधिकारी के साथ जनपद के अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक बैठक/आयोग की जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें नागरिकों से आपत्तियां एवं सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। अपराह्न 02:00 से 03:00 बजे तक आरक्षित समय के उपरांत आयोग रात्रि विश्राम
करेगें। आयोग द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि वे निर्धारित जनसुनवाई में उपस्थित होकर पिछड़े वर्गों से संबंधित अपने सुझाव एवं आपत्तियां आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।



