
बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने यूलिप ग्राहकों के लिए पेश किया ‘बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड’
एनएफओ की अवधि: 24 अगस्त – 04 सितंबर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी नई फंड पेशकश (एनएफओ), बजाज लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। बजाज लाइफ के यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान के तहत उपलब्ध यह फंड पॉलिसीधारकों को पूंजी में बढ़ोतरी का अवसर प्रदान करता है, साथ ही उन्हें लाइफ कवर और अनुशासित, नियमों पर आधारित निवेश के तरीके का दोहरा लाभ भी मिलता है।
यह फंड बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स के आधार पर तैयार अनुकूलित (कस्टमाइज़्ड) इंडेक्स को ट्रैक करता है। यह इंडेक्स बीएसई 500 की शीर्ष 50 कंपनियों के प्रदर्शन को उनके संयुक्त रुझान और मूल्य स्कोर के आधार पर मापता है। इसमें शामिल कंपनियों का वेटेज मल्टी-फैक्टर स्कोर और बाज़ार पूंजीकरण के कॉम्बिनेशन पर आधारित होता है, जिसमें हर स्टॉक के लिए अधिकतम सीमा 4% तय की गई है।
फंड की निवेश रणनीति दो स्थापित, नियमों पर आधारित तत्वों पर निर्मित है:
मूल्य: इसका आकलन कंपनी के बुक वैल्यू, आय और बिक्री के मुकाबले मूल्य के अनुपात के आधार पर किया जाता है।
गति (मोमेंटम): यह स्टॉक की 12 महीने की कीमत में बदलाव पर आधारित है, जिसमें हाल के महीने को शामिल नहीं किया जाता है।
पोर्टफोलियो को बदलते मोमेंटम और मूल्यांकन के रुझान के अनुरूप बनाए रखने के लिए, इंडेक्स को हर तिमाही में पुनर्संतुलित और पुनर्गठित (रीकॉन्स्टिट्यूट) किया जाता है।
बजाज लाइफ़ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी, श्री श्रीनिवास राव रावुरी ने लॉन्च के अवसर पर कहा, “मोमेंटम और मूल्य निवेश के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। मोमेंटम पर आधारित रणनीति का लक्ष्य होता है, उन स्टॉक में निवेश करना जो लगातार बाज़ार में मज़बूती दिखाते हैं, जबकि मूल्य केंद्रित रणनीति उन कंपनियों पर ध्यान देती है जो आकर्षक मूल्यांकन पर कारोबार कर रही हैं। बजाज लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड व्यवस्थित, नियमों पर आधारित तरीके से इन विशेषताओं की पेशकश करता है। यह ऐसी कंपनियों की पहचान करने पर केंद्रित है जो आकर्षक मूल्यांकन और सकारात्मक मूल्य मोमेंटम दोनों दिखाती हैं। हमारा माननाहै कि यह अलग तरह की रणनीति, निवेशकों को अनुशासित और व्यवस्थित निवेश ढांचे के ज़रिए इक्विटी बाज़ार के अवसरों का लाभ उठाने में मदद कर सकती है।”
बीएसई 500 के दायरे से चुने गए 50 स्टॉक वाले पोर्टफोलियो के साथ, बजाज लाइफ के यूलिप उत्पाद – जिनमें बजाज लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड शामिल है – उन निवेशकों के लिए हैं जो बहुत अधिक जोखिम लेने की क्षमता रखते हैं और भारतीय इक्विटी में व्यवस्थित, फैक्टर-आधारित निवेश करना चाहते हैं। इस एनएफओ से बजाज लाइफ की निष्क्रिय फंड की रेंज का विस्तार हुआ है। इससे ग्राहकों को अपने पोर्टफोलियो को अपनी जोखिम लेने की क्षमता और वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार बनाने के और अधिक विकल्प मिलेंगे।



