
कोटक बिजलैब्स सीजन 3 ने देश भर में अपनी राष्ट्रीय उपस्थिति का विस्तार किया, 100 से अधिक स्टार्टअप्स को मिलेगा सहयोग
आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क इनक्यूबेटर पार्टनर के रूप में कोटक की प्रमुख सीएसआर पहल से जुड़ा, जिससे पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कार्यक्रम का विस्तार होगा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई,: कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (केएमबीएल / कोटक) ने आज प्रारंभिक राजस्व चरण के स्टार्टअप्स के लिए अपनी प्रमुख सीएसआर पहल कोटक बिजलैब्स एक्सेलेरेटर प्रोग्राम के सीजन 3 की घोषणा की। सीजन 3 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2027 तक चलेगा और देशभर के 100 से अधिक स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने के अवसर और शुरुआती वित्तीय सहायता के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगा।
सीजन 3 में पांच इनक्यूबेशन पार्टनर शामिल हैं: आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क, सीआईआईई इनिशिएटिव्स (आईआईएमए वेंचर्स), बेंगलुरू में आईआईएमबीआई/एनएसआरसीईएल, टी-हब और आईआईटी दिल्ली में एफआईटीटी।
शुरुआत से अब तक कोटक बिजलैब्स एक्सेलेरेटर प्रोग्राम को देशभर के स्टार्टअप्स से 4,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम अब तक 125 से अधिक उच्च क्षमता वाले र्टअप्स को सफलतापूर्वक प्रोत्साहित कर चुका है और 100 से अधिक स्टार्टअप्स को अनुदान दे चुका है, ताकि संस्थापक नवाचार और प्रभाव-आधारित समाधानों को बड़े स्तर पर विकसित कर सकें।
कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के हेड – सीएसआर एवं ईएसजी, हिमांशु निवसारकर ने कहा, “सीजन 3 के माध्यम से उन क्षेत्रों तक उच्चस्तरीय संबल एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जहां प्रतिभाशाली उद्यमियों के पास अक्सर व्यवस्थित स्टार्टअप इकोसिस्टम और सहयोग तक पर्याप्त पहुंच नहीं होती। आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के साथ हमारी साझेदारी पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हमारी पहुंच को बढ़ाएगी और कोटक बिजलैब्स को क्षेत्रीय स्टार्टअप हब के व्यापक नेटवर्क से जोड़ेगी। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक भाग लेने वाले स्टार्टअप को अपने आगामी चरणों हेतु आवश्यक मेंटरशिप, नेटवर्क और वित्तीय सहयोग मिल सके।”
सीजन 3 में एग्रीटेक, क्लाइमेट टेक, फिनटेक, सस्टेनेबिलिटी, हेल्थटेक, एडटेक, स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन और टिकाऊ विनिर्माण जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके साथ ही डीप-टेक पर विशेष जोर दिया जाएगा। पांचों इनक्यूबेशन हब के माध्यम से भाग लेने वाले स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, उद्योग जगत से संपर्क और विकास संबंधी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित इनक्यूबेटर ही स्टार्टअप्स के चयन और एक्सेलेरेशन की प्रक्रिया का संचालन करेंगे।
कोटक बिजलैब्स एक्सेलेरेटर प्रोग्राम, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की सीएसआर पहल है।
सीजन 3 के लिए डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के आवेदन अब खुले हैं। पात्र स्टार्टअप्स कोटक बिजलैब्स सीजन 3 के आवेदन पेज के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।



