
पुलिस अधीक्षक औरैया ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा में आज दिनांक 29.08.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित **शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल** में पहुंचकर साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे **ऑनलाइन ठगी, OTP फ्रॉड, फेक लिंक, फर्जी वेबसाइट/ऐप, गेमिंग साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराध** आदि के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।
विद्यार्थियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर **मजबूत एवं सुरक्षित पासवर्ड** रखने, Two-Factor Authentication का प्रयोग करने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु **साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930** सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।


