
भारत के स्टार्टअप सशक्तिकरण में MIT-TBI का महत्वपूर्ण योगदान
MIT-TBI के तहत 20 सफल स्टार्टअप्स
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे,: एमआईटी पुणे टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (MIT-TBI) के माध्यम से पिछले 10 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों के नवउद्यमियों और नई तकनीक आधारित स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. इसी अथक परिश्रम और स्टार्टअप्स के इनोवेशन से वर्तमान में 20 सफल स्टार्टअप्स सामने आए हैं. यह जानकारी MIT-TBI के निदेशक था एमआईटी के संस्थापक प्रो. प्रकाश जोशी ने पत्रकार वार्ता में दी.
इस अवसर पर साहिल नहार (एरगन टेक्नोवेशन), सार्थवाह भोंगडे (एक्सी सॉल्यूशंस), ऋचा रोकडे (सांटे फूड्स), आर्या कदम (फिनट्रेस्ट) और मित मालपाणी (रेअरमिंट) उपस्थित थे.
प्रो. प्रकाश जोशी ने बताया कि MIT-TBI के सफल स्टार्टअप्स में –
एरगन टेक्नोवेशन (Ergen Technovation) के संस्थापक साहिल नहार ने फास्ट ईवी चार्जिंग तकनीक विकसित की है. उन्हें Electronics For You (EFY) Pune Auto R&D Awards 2026 में पुरस्कार मिला है.
एक्सी सॉल्यूशंस (Akxy Solutions) के संस्थापक सार्थवाह भोंगडे ने स्मार्ट होम कंपोस्टिंग प्रणाली विकसित की है. उन्हें deAsra Foundation की ओर से Entrepreneur Excellence Award 2026 मिला है.
श्रीधा ग्रीन सॉल्यूशंस के बलवंत ढगे ने पर्यावरण-अनुकूल पुन: उपयोग योग्य खादी नैपकिन बनाए हैं. उन्हें National Entrepreneurship Award 2019 और JRD Tata Social Innovation Award 2020 मिल चुका है.
बूस्ट माय चाइल्ड (Boost My Child) स्कूलों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने वाला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है.
सांटे फूड्स (Sante Foods) ने हेल्दी डार्क चॉकलेट्स विकसित की हैं और Maha60 प्रोग्राम के Top 60 स्टार्टअप्स में इसका चयन हुआ है.
रुतुरास फूड हेल्दी फूड और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में इनोवेशन पर काम कर रहा है.
प्रॉक्सी फार्मा प्रा. लि. (Proxi Farma) के संस्थापक डॉ. मधुर मोटवानी के नेतृत्व में प्लांट-बेस्ड पोषण उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं. इसे DPIIT, भारत सरकार की Food & Beverage Trailblazer कैटेगरी में National Startup Award मिला है.
स्केलिक्स इंडस्ट्रीज, क्रेसा ग्रीन टेक और अल्कलाइन क्रमशः बायो सॉल्वेंट्स, बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी उत्पाद और अल्कलाइन वॉटर मशीन के क्षेत्र में कार्यरत हैं और इन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है. अल्कलाइन के प्रोडक्ट पर आगे भी रिसर्च जारी है.
फिनट्रेस्ट एजुकेशन (Fyntrest) और रेअरमिंट (Raremint)- फिनट्रेस्ट EdTech और FinTech में वित्तीय शिक्षा की पुस्तकें विकसित कर रहा है, जबकि रेअरमिंट रोजमर्रा के उपयोग के लिए प्रीमियम बांस और कॉटन से बने सॉक्स के लिए जाना जाता है.
भारत के स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत करने में MIT-TBI ने सक्षम और गतिमान सेंटर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है. यह सेंटर 12,000 वर्ग फुट में फैला है और 27 से अधिक मेंटर्स के माध्यम से स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन, रणनीतिक सलाह, फंडिंग सहायता, बुनियादी ढांचा, नेटवर्किंग और इंडस्ट्री कनेक्शन जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है.
बॉक्स:
20 से अधिक सफल स्टार्टअप्स
प्रो. प्रकाश जोशी के दूरदर्शी नेतृत्व में MIT-TBI ने अब तक 20 से अधिक स्टार्टअप्स का सफल इनक्यूबेशन किया है. वर्तमान में 70 से अधिक स्टार्टअप्स सेंटर से जुड़े हैं, जिनमें से 30 से अधिक सेंटर में प्रत्यक्ष रूप से और 35 से अधिक रिमोटली काम कर रहे हैं. इन स्टार्टअप्स का विस्तार EV टेक्नोलॉजी, क्लीनटेक, हेल्थकेयर, फूड टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, फिनटेक, मैन्युफैक्चरिंग और कंज्यूमर-केंद्रित समाधानों जैसे विविध क्षेत्रों में है.


