मध्य प्रदेशरीवा

गांधी जयंती पर आयोजित किया गया कुष्ठ रोगियों के लिये स्पर्श कार्यक्रम

गांधी जयंती पर आयोजित किया गया कुष्ठ रोगियों के लिये स्पर्श कार्यक्रम

रीवा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय में कुष्ठ रोगियों के लिये स्पर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा तथा उप संचालक स्वास्थ्य डॉ. संजीव शुक्ला ने किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कुष्ठ रोगियों से हाथ मिलाकर एवं माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। समारोह में कुष्ठ रोगियों को स्मृति चिन्ह, चाय बनाने के सुरक्षित बर्तन एवं हाथ की उंगलियों को सीधा करने के लिये स्पिलिंट वितरित किये गये।

समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से साध्य है। नियमित उपचार से रोगी पूरी तरह से कुष्ठ मुक्त हो जाते हैं। कुष्ठ भी अन्य रोगों की तरह एक रोग है। इसका लक्षण दिखायी देने पर पीडि़त व्यक्ति को परिवार एवं समाज के सदस्य सद्भावना पूर्वक समुचित उपचार की सुविधा दें। कार्यक्रम में देवेश मिश्रा द्वारा कुष्ठ रोगियों को फिजियोथेरेपी का प्रशिक्षण देते हुए कुष्ठ रोग से बचाव की सलाह दी। समारोह में अजय गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कालेज जबलपुर में ऑपरेशन के लिये रोगियों को रेलवे के नि:शुल्क पास की सुविधा के लिये 12 हजार रूपये की राशि मंजूर की गई है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हफीज सिद्दीकी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button