मध्य प्रदेशरीवा

निरामया संकल्प मिशन के तहत शिविर का आयोजन संपन्न कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया शिविर स्थल का भ्रमण, बच्चों को बांटे पोषण किट

निरामया संकल्प मिशन के तहत शिविर का आयोजन संपन्न
कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया शिविर स्थल का भ्रमण, बच्चों को बांटे पोषण किट

रीवा : निरामया संकल्प मिशन के तहत 0 से 5 वर्ष आयु के मानसिक दिव्यांग बच्चों को निरामया बीमा योजना का लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन स्थानीय मार्तण्ड स्कूल क्रमांक एक में संपन्न हुआ। कमिश्नर श्री अनिल सुचारी एवं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने शिविर स्थल का भ्रमण कर पंजीकृत बच्चों को निरामया, यूडीआईडी के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने तथा बैंक में खाता खोले जाने के संबंध में की जा रही कार्य प्रणाली का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये तथा बच्चों को पोषण किट व प्रमाण पत्र वितरित किये।
उल्लेखनीय है कि रीवा नगर पालिक निगम, रीवा जनपद पंचायत एवं गोविंदगढ़ नगर पंचायत में सर्वे उपरांत चिन्हित मानसिक दिव्यांग बच्चों को निरामया योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में 58 बच्चों का पंजीयन हुआ जिनमें से 47 आवेदन निरामया हेतु व 26 आवेदन यूडीआईडी के लिये प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन पत्रों में 45 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर बनाये गये तथा 21 दिव्यांग बच्चों के बैंक में खाता खोले जाने के प्राप्त आवेदनों में एक बच्चे का खाता शिविर में खोला गया शेष के खाते शीघ्र ही अन्य औपचारिताओं की पूर्ति उपरांत बैंक में खोले जायेंगे।

शिविर में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, लोकल लेबल कमेटी की संयोजक सुशीला दुबे, सचिव रेडक्रास डॉ. विनोद श्रीवास्तव सहित रेडक्रास, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी व मानसिक दिव्यांग बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनी है कि जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान एवं नगर परिषद गुढ़ का शिविर 6 अक्टूबर को, जनपद पंचायत मऊगंज एवं नगर परिषद मऊगंज का शिविर 7 अक्टूबर को, जनपद पंचायत नईगढ़ी एवं नगर पंचायत नईगढ़ी का शिविर 13 अक्टूबर को, जनपद पंचायत हनुमना एवं नगर परिषद हनुमना का शिविर 14 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत त्योंथर, नगर परिषद त्योंथर और चाकघाट का शिविर 20 अक्टूबर को, जनपद पंचायत गंगेव एवं नगर पंचायत मनगवां का शिविर 21 अक्टूबर को, जनपद पंचायत जवा और नगर परिषद डभौरा का शिविर 27 अक्टूबर को, जनपद पंचायत सिरमौर और नगर परिषद सिरमौर एवं सेमरिया बैकुण्ठपुर का शिविर 28 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button