जिले में अब तक 569.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिले में पिछले 48 घंटों से वर्षा का जोर बना हुआ है। जिले में 30 अगस्त को 43.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील हुजूर में 33 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 52 मिमी, गुढ़ में 9 मिमी, सिरमौर में 55 मिमी, त्योंथर में 60 मिमी, सेमरिया में 35 मिमी, मनगवां में 25 मिमी तथा जवा में 80 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 569.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में तहसील हुजूर में 679.3 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 621.3 मिमी, गुढ़ में 877 मिमी, सिरमौर में 541.4 मिमी, त्योंथर में 368 मिमी, सेमरिया में 477 मिमी, मनगवां में 385 मिमी और जवा में 606 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 733.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी। रीवा जिले की सामान्य औसत वर्षा 1044.6 मिमी है। जिले के सिंचाई का प्रमुख स्रोत बाणसागर बांध का जल स्तर अधिकतम 341.64 मीटर है। बांध का जल स्तर 341.58 मीटर हो जाने के बाद 30 अगस्त को दोपहर 2 बजे से बांध के 6 गेट दो-दो मीटर खोले गए हैं। इनसे 2454 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। सोन नदी के किनारे के सीधी और सिंगरौली जिले के गांवों को नदी का जल स्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।