
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा से चित्रकूट के लिए रवाना हुए
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार की रात्रि अल्प प्रवास पर रीवा आए थे। मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 8 बजे रीवा से चित्रकूट के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री चित्रकूट में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में जाकर पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। रीवा से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भेंट की।

