प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में दी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में दी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले भर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगर पंचायत मनगवां में गत दिवस आयोजित शिविर में कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। इस संबंध में उप संचालक यूपी बागरी ने बताया कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने की प्रक्रिया, एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने तथा सहकारी समितियों का सदस्य बनकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को खाद के अग्रिम उठाव की भी जानकारी दी गई। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत आयोजित इस शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को जैविक और प्राकृतिक विधि से खाद बनाने, वर्मी पिट के निर्माण तथा वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की जानकारी दी गई। किसानों को फसलों में खाद के संतुलित उपयोग तथा प्राकृतिक तरीके से कीट प्रबंधन के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में ग्राम जरहा, मनगवां, चंदेह, टिकुरी, बसौली, धवैया, रघुनाथगंज, कठेरी सहित विभिन्न ग्रामों के किसान शामिल हुए। किसानों को उद्यानिकी फसलों तथा पशुपालन विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button