प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जीविका दीदी के लिए आय का नया अवसर बना ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’

जीविका दीदी के लिए आय का नया अवसर बना ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’

डुमरा प्रखंड के भू–भैरव पंचायत में जिलाधिकारी ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज डुमरा प्रखंड के भू –भैरव पंचायत में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने किया। जीविका समूह “कमल” के राम सोमारी देवी को यह अवसर प्राप्त हुआ।

 

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभान्वित जीविका दीदी को कंफेड के माध्यम से आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बिक्री केंद्र के माध्यम से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लाभान्वित महिला को नियमित आय का एक अतिरिक्त माध्यम उपलब्ध होगा।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। जीविका दीदियों की मेहनत, क्षमता और उद्यमशीलता को उचित मंच एवं बाजार उपलब्ध कराया जाए तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने जीविका दीदी को बिक्री केंद्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं देते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एवं बेहतर उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

 

वही डीपीएम जीविका ने बताया कि जिले के 205 पंचायतों में इसे लागू किया जा रहा है जिसका आज आगाज हुआ है।मौके पर स्थानीय नागरिक और कंफेड के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button