
जनसुनवाई में एसपी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से जुड़कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना भी मौजूद रहे।


