प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

भू-अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

भू-अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय कक्ष में जिले में विभिन्न परियोजनाओं के लिए चल रहे भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में एनएच-227 राम-जानकी मार्ग, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे तथा एनएच-22 (पुराना एनएच-77) मुजफ्फरपुर-सोनवर्षा खंड एवं एनएच-527 मझौली-चोरौत खंड की प्रगति की समीक्षा हुई।

 

एनएच-227 राम-जानकी मार्ग परियोजना के संबंध में जिलाधिकारी ने एसएसबी एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के संबंध में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि अधिसूचना के लिए अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव परियोजना निदेशक, क्रियान्वयन इकाई, मुजफ्फरपुर को भेजा गया है।

 

वहीं एनएच-22 और एनएच-527 परियोजनाओं में लंबित भुगतान के निष्पादन के लिए शेष रैयतों को सूचित कर कैंप मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सीतामढ़ी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनएचएआई छपरा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, परियोजना निदेशक एनएचएआई मुजफ्फरपुर एवं अन्य पदाधिकारी भी जुड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button