
एसपी ने भिट्ठा थाने का किया वार्षिक निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक दीपक पटेल सीतामढ़ी ने सोमवार को भिट्ठा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, सीसीटीएनएस, सिरिस्ता कार्यों तथा लंबित कांडों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की गई। थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के रख-रखाव का भी निरीक्षण किया गया।
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कांडों का निष्पादन करने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के साथ सतर्कता, जनसेवा की भावना और कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।



