पूणेमहाराष्ट्ररोजगार

आधुनिक कौशल के बिना आईटी क्षेत्र में टिकना मुश्किल : डॉ. दीपक शिकारपुर

आधुनिक कौशल के बिना आईटी क्षेत्र में टिकना मुश्किल : डॉ. दीपक शिकारपुर

 

जागरूक युवा ही संवैधानिक लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे : गोपालदादा तिवारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में युवाओं के लिए बड़ी संख्या में अवसर उपलब्ध हैं। स्टार्टअप और अपना व्यवसाय शुरू करने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं, लेकिन इसके लिए युवाओं को लगातार आधुनिक कौशल और नई तकनीक सीखनी होगी। पुराने ज्ञान के भरोसे इस क्षेत्र में आगे बढ़ना संभव नहीं है। आधुनिक कौशल के बिना आईटी क्षेत्र में टिकना मुश्किल है। यह बात वरिष्ठ कंप्यूटर विशेषज्ञ डॉ. दीपक शिकारपुर ने कही।

 

एनएमडी इन्फोटेक सर्विसेस के नौवें वर्धापन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ नवनाथ दरेकर, विधायक सत्यजीत तांबे, श्रॉफ ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक जे.पी. श्रॉफ, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी, राष्ट्रवादी कांग्रेस की रुपाली ठोंबरे-पाटील, अभिनेत्री ऋता दुर्गुळे और रितिका श्रोत्री सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

डॉ. शिकारपुर ने कहा कि डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी नई तकनीकों का ज्ञान युवाओं के लिए जरूरी है। एनएमडी इन्फोटेक के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीक और शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य समय की जरूरत है।

 

विधायक सत्यजीत तांबे ने कहा कि आईटी क्षेत्र की जरूरतों और शिक्षा के बीच की दूरी को पाटने का काम एनएमडी संस्था कर रही है। रोजगारक्षम युवा तैयार करने और स्टार्टअप के माध्यम से उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में संस्था का योगदान महत्वपूर्ण है।

 

कांग्रेस नेता गोपालदादा तिवारी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए युवाओं और विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं अवसरों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे गांवों से पुणे जैसे शहर में आकर युवाओं को आईटी और उद्योग क्षेत्र में पहचान बनाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का कार्य नवनाथ दरेकर कर रहे हैं।

 

जे.पी. श्रॉफ ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य एनएमडी इन्फोटेक कर रही है।

 

नवनाथ दरेकर ने बताया कि एनएमडी इन्फोटेक के माध्यम से अब तक करीब 10 हजार विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 5 हजार विद्यार्थियों को रोजगार और स्टार्टअप के अवसर उपलब्ध कराने में संस्था सफल रही है। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के माध्यम से सामाजिक योगदान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

अभिनेत्री ऋता दुर्गुळे ने कहा कि युवाओं को आईटी और उद्यमिता के क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराने का एनएमडी इन्फोटेक का प्रयास सराहनीय है।

 

कार्यक्रम में आईटी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राकेश म्हात्रे, सुनीता वळवे, महेश शिंदे, विक्रम कोळी, प्रसाद हळदे, पियुष काटकर, यश सूर्यवंशी, अथर्व पवार, यशिका गायकवाड़, सेजल झगड़े, प्रभाकर कोनुरवार और ओंकार खोत को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा पाटील ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button