
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एसपी ने की जन शिकायत सुनवाई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 1 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
सुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना तथा शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करना है।



