कमिश्नर आज करेंगे महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह 2 सितंबर बुधवार को दोपहर 3:30 बजे से कमिश्नर कार्यालय रीवा के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कमिश्नर बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नवीन भर्ती के संबंध में तथा रीवा संभाग में जिलावार एवं परियोजनावार स्वीकृत पद, रिक्त पद एवं की जा रही भर्ती के लिए उपलब्ध पदों की जानकारी तथा भर्ती प्रक्रिया की अदयतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। कमिश्नर बैठक में एएनसी रजिस्ट्रेशन, एनआरसी, कुपोषण की स्थिति, होम डिलीवरी, आईएमआर एवं एमएमआर एवं वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदाय किए जा रहे पोषण आहार के संबंध में नवीन निर्देश एवं प्रक्रिया तथा उसकी अदयतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान कमिश्नर आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। बैठक में रीवा संभाग के सभी जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सभी परियोजना अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

