जिले में अब तक 1163.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1163.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 1058.1 मिलीमीटर, हनुमना में 1315.0 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 1117.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 1370 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 29.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील मऊगंज में 34 मिलीमीटर,हनुमना 26.0 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 28.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 1370.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।

