अवार्डपूणेमहाराष्ट्र

प्रवीण भगवत को अनिरुद्ध देशपांडे के हाथों ‘वासुदेव जीवनदृष्टि गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

प्रवीण भगवत को अनिरुद्ध देशपांडे के हाथों ‘वासुदेव जीवनदृष्टि गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे : वेद वासुदेव प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित ‘वासुदेव जन्मोत्सव समारोह 2026’ में पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए 14 फीट फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष प्रवीण भगवत को कै. विनायकराव निमदेव स्मृति ‘वासुदेव जीवनदृष्टि गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सिटी कॉर्पोरेशन के एम.डी. अनिरुद्ध देशपांडे के हाथों प्रदान किया गया।

प. पू. श्रीमद् वासुदेवानंद सरस्वती स्वामी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वेद वासुदेव प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित ‘वासुदेव जन्मोत्सव समारोह 2026’ भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कर्वे रोड स्थित हर्षल हॉल में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर वेद वासुदेव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष अजित कृष्ण तुकदेव, अनिरुद्ध चिवटे, अविनाश कुलकर्णी, स्मिता घळसासी, नीलिमा चिवटे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह का शुभारंभ सुबह ‘चैतन्य वासुदेव रथ समारोह’ से हुआ। इसके पश्चात श्री दत्तात्रेय एवं श्री सत्यदत्त पूजा, महाप्रसाद, जन्मोत्सव कीर्तन, मनोगत, गायन सेवा तथा करुणाष्टपदी जैसे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे परिसर में दिनभर आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, संस्कृति और समाजसेवा के मूल्यों को भी प्रभावी रूप से रेखांकित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button