पूणेमहाराष्ट्र

दारूवाला पेट्रोल पंप पर ‘ऑनलाइन’ सीएनजी सेवा शुरू

दारूवाला पेट्रोल पंप पर ‘ऑनलाइन’ सीएनजी सेवा शुरू

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, : शिवाजीनगर के महाराष्ट्र नॅचरल गॅस लिमिटेड (एमएनजीएल) डेपो से लष्कर क्षेत्र के दारुवाला पेट्रोल पंप तक सीधे सीएनजी गॅस पहुंचाने में सफलता मिली है. बुधवार, 2 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि से सीएनजी गॅस वितरण शुरू हो गया है. शुरुआत में 16 सितंबर तक वाहन चालकों को रात 11 बजे से सुबह 7 बजे के बीच सीएनजी गॅस ईंधन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके बाद 16 सितंबर से यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध होगी.

 

करोड़ों रुपये के खर्च से 9 इंच की पाइपलाइन जमीन के नीचे बिछाने का काम एक साल से चल रहा है. इस दौरान कई तकनीकी समस्याएं का सामना करना पड़ा. इन चुनौतियों से निपटते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और एमएनजीएल के संयुक्त प्रयासों से सीएनजी पाइपलाइन सोलापुर रोड स्थित पूलगेट के दारूवाला पेट्रोल पंप तक पहुंचाई गई.

 

 

सफल परीक्षण के बाद अब दारुवाला पेट्रोल पंप पर पूर्ण दबाव के साथ सीएनजी की सप्लाई शुरू हो गई है. यह पुणे लष्कर क्षेत्र का पहला पेट्रोल पंप है, जहां सीएनजी भरने की सुविधा शुरू की गई है. इससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, ऐसा पेट्रोल पंप चालक तथा ऑल इंडिया पुणे पेट्रोल डीलर्स असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अली दारूवाला ने बताया. यह पेट्रोल पंप वर्ष 1965 से नागरिकों की सेवा में कार्यरत है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button