इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

पुलिस लाइन में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जन्माष्टमी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,  रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पुलिस परिवार ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी रीना श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

 

जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी और बाल गोपाल का भव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रीना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद एसएसपी एवं उनकी धर्मपत्नी ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की।

 

कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों और श्रीकृष्ण भजनों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

 

इस अवसर पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, कर्तव्य, धर्म और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button