
औरैया में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। कोतवाली औरैया परिसर स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सहित जनपद के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होकर भक्ति एवं उल्लास के साथ पर्व मनाया।
इस दौरान जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।


